Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दीपिका कुवैत में इस्लाम कबूल कर बनी नजीरा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

दीपिका कुवैत में इस्लाम कबूल कर बनी नजीरा

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के डूंगरपुर की दीपिका, जो अपने प्रेमी के साथ कुवैत भाग गई थी, ने अब इस्लाम अपना लिया है और अपने पति और दो बच्चों को छोडक़र एक नए नाम – नज़ीरा – के साथ रह रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पांच मिनट के वीडियो में दीपिका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने इस्लाम अपना लिया है।
दो बच्चों की मां दीपिका 13 जुलाई को लापता हो गई थी। उसी दिन उसने मुंबई में अपने पति मुकेश पाटीदार को वाट्सएप कॉल किया और कहा, तुम मुझसे परेशान रहते हो। इसलिए मैं (रिश्ता तोडक़र) बाहर आ गई हूं।
यह सुनकर मुकेश आनन-फानन में मुंबई से डूंगरपुर लौटा और 15 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
करीब एक महीने तक मुकेश अपनी पत्नी की तलाश करता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
बुर्का पहने दीपिका की एक युवक के साथ फोटो 13 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फोटो में दिख रहा युवक गुजरात के नवानगर का रहने वाला इरफान हैदर था। जब हैदर के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि दीपिका अपने प्रेमी के साथ कुवैत गयी है।
उसके परिवार वालों का आरोप है कि इस्लाम कबूल करवाने के लिए दीपिका का ब्रेनवॉश किया गया है।
वीडियो में दीपिका उर्फ नज़ीरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं परेशान होकर अपना घर छोड़ आई थी। पिछले 10 साल से मेरे साथ क्या हो रहा था? मैं अपने बच्चों की वजह से सब कुछ सहन कर रही थी, लेकिन मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए मैंने यह कदम उठाया। मैं अपनी मर्जी से यहां आयी हूं। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है।
उसने वीडियो में अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए, जिसमें उसने अपने ससुर पर रात में उसका दरवाजा खटखटाने और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
उसने कहा, मैंने कई बार अपने पति और अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब मेरे पति ने भी मेरा साथ नहीं दिया तो मैं परेशान हो गई… मैंने सात बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की। मेरे पिता ने यह कहकर मुझे शांत करने की कोशिश की कि सब कुछ ठीक हो जाएगा… लेकिन कुछ नहीं बदला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा में अयोग्य पाए गए 469 घोड़े-खच्चर, 16 लोगों पर एफआईआर
Next: ऋषिकेश चंबा हाईवे पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.