Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्थाई शिक्षक की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

स्थाई शिक्षक की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के चौकी मल्ली में स्थाई शिक्षक की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि जब तक विद्यालय में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे व विद्यालय में तालाबंदी कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में उन्होंने एसडीएम कीर्तिनगर व उप शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर को भी पत्र भेजा है।
ग्राम प्रधान सरिता देवी का कहना है कि विद्यालय में नियुक्त एक स्थाई शिक्षक को व्यवस्था के तौर पर अन्य विद्यालय में नियुक्त कर दिया गया है। जबकि विद्यालय में 23 बच्चे अध्ययनरत हैं। ऐसे में एक शिक्षक के भरोसे ही विद्यालय को संचालित किया जा रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रेम सिंह, पंकज लखेड़ा, त्रिलोक सिंह, विजय सिंह, पूनम, बलमा देवी आदि ने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली से सभी अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। कहा विरोध स्वरूप दो दिन एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय में एक और स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती है तब तक अभिभावक अपने बच्चों का पठन-पाठन स्वयं कराएंगे और विद्यालय में तालाबंदी व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा पूर्व में भी इस विद्यालय के बच्चों के भविष्य को नजरअंदाज कर स्थाई शिक्षक को अन्यत्र व्यवस्था पर नियुक्त कर दिया गया है। जिसका भुगतभोगी उन्हें बनना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल विद्यालय में स्थाई शिक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की। विरोध जताने वालों में रोशनी देवी, संगीता देवी, आशा देवी, सतेश्वरी देवी, ममता देवी, ललिता देवी, पदमा देवी, सतेश्वरी देवी, रीता देवी, ममता देवी, मीना, मंजू, संगीता देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बादशाहीथौल में छात्रों ने किया कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन
Next: बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.