Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बारिश से रुद्रप्रयाग में 22 सड़कें बंद, ग्रामीण परेशान
  • रुद्रप्रयाग

बारिश से रुद्रप्रयाग में 22 सड़कें बंद, ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बारिश के चलते जनपद में 22 ब्रांच सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे करीब 50 से अधिक गांवों की अनेक कस्बों में आने-जाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाहनों के न चलने से कई लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। विशेष रूप से बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जनपद में हो रही बारिश के चलते गांव-गांव में पहुंचने के मार्ग बंद हो रहे हैं। भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने के कारण जनपद की 22 सड़कें बंद है। प्रशासन ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई को सड़क खोलने के लिए निर्देशित किया है जिसके बाद बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। बंद सड़कों में 7 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 5 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 7 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग, 3 सड़कें पीएमजीएसवाई जखोली तथा की राज्य मोटर मार्ग की 1 सड़क शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जो सड़क मार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हैं उनमें नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मोटर मार्ग किमी 1 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतया वॉस आउट हो गया है, जिससे मार्ग यातायात के लिए पूर्ण बंद है। 20 अगस्त तक मार्ग के खुलने की उम्मीद है। वहीं छेनागाड़ बक्सीर मोटर मार्ग में दीवार क्षतिग्रस्त एवं भू-धंसाव व मार्ग वास आउट होने से यातायात ठप है। इस सड़क की भी 22 अगस्त तक खुलने की उम्मीद है। गैंठाणा-सिरवाड़ी मोटर मार्ग के किमी 4 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। खिर्सू-खेड़ाखाल कांडई खांकरा राज्य मोटर मार्ग संख्या 50 किमी 20 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है, मार्ग खोलने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-दशज्यूला उडामांडा मोटर मार्ग के किमी 18 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात बंद है। बांसवाड़ा-बष्टी बसुकेदार मोटर मार्ग यातायात भी बंद है। एक सप्ताह में उक्त मार्ग खोल दिए जाएंगे। बच्छणस्यूं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप मलासी, नरेंद्र ममगाईं, बष्टी निवासी वयोवृद्ध बचन सिंह, जखोली निवासी ललिता प्रसाद भट्ट आदि ने कहा कि ब्रांच सड़कें ग्रामीणों की रीढ़ है। इनके बंद होने से लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। जबकि इमरजेंसी में एम्बुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि बंद सड़कों को अतिरिक्त मशीनें लगाकर शीघ्र खोलने की कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों की मुश्किलें कम हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक
Next: धारानौला क्षेत्र से भी संचालित की जाय सिटी बस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.