Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा में अयोग्य पाए गए 469 घोड़े-खच्चर, 16 लोगों पर एफआईआर
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा में अयोग्य पाए गए 469 घोड़े-खच्चर, 16 लोगों पर एफआईआर

RNS INDIA NEWS 19/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग में घायलवस्था एवं भारी पीड़ा में सामान ढो रहे घोड़े-खच्चरों के लिए यहां तैनात सेक्टर अधिकारी, म्यूल टास्क फोर्स व डीडीआरएफ के जवान देवदूत बन रहे हैं। जहां भी घोड़े-खच्चर दयनीय हालत में दिखे रहे हैं उन्हें शीघ्र उपचार के लिए भेजा जा रहा है। वहीं यात्रा मार्ग में निरीक्षण के दौरान जो घोड़े-खच्चर बीमार एवं घायल हुए हैं ऐसे 3730 घोड़े-खच्चरों का उपचार किया गया है। जबकि 15651 घोड़े-खच्चरों का निरीक्षण किया गया है। यात्रा के लिए 469 घोड़े-खच्चर अयोग्य पाए गए। जबकि 215 घोड़े-खच्चर मालिकों एवं संचालकों का चालान किया गया है। 16 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार के निर्देशों पर केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात सेक्टर अधिकारियों एवं संबंधित टीमों द्वारा यहां संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जबकि निरंतर चैकिंग की जा रही है। जो घोड़े-खच्चर घायल एवं लंगड़ा के चल रहे हैं उनको तत्काल यात्रा मार्ग से हटाकर उपचार के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता में 16 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इधर, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड अनिल कुमार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में निगरानी और चेकिंग के दौरान पीठ में घाव व पैर में चोट के कारण लंगड़ा कर चल रहे घोड़े-खच्चरों को उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि संचालकों एवं मालिकों पर चालान की कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में घायल एवं बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो इसके लिए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी व म्यूल टास्क फोर्स व डीडीआरएफ की टीम को संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की कड़ी निगरानी करते हुए चैकिंग के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अगस्त
Next: दीपिका कुवैत में इस्लाम कबूल कर बनी नजीरा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.