Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नैथना देवी मंदिर में संक्रांति पर लगा आस्था का मेला
  • अल्मोड़ा

नैथना देवी मंदिर में संक्रांति पर लगा आस्था का मेला

RNS INDIA NEWS 17/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नैथना देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संक्रांति पर मेले की धूम रही। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। ज्ञात हो कि नैथना देवी मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की संक्रांति जिसे सिंह संक्रांति भी कहते हैं, को एक विशाल मेला लगता है, जो घी संक्रांति मेले के नाम से प्रसिद्ध है। जिसमें सुदूर गांवों से हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही पूजा पाठ और माँ के दर्शनों के लिए आते हैं और कीर्तन-भजन करते हैं। भक्तों का आना पूरे दिन चलता रहता है और फिर सभी लोग झोड़ा- चांचरी आदि के साथ मेले का आनंद लेते हैं। इस वर्ष भी द्वाराहाट के नैथना देवी मंदिर में घी संक्रान्ति पर लगे मेले में भिकियासैंण, चौखुटिया और द्वाराहाट ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोगों ने शिरकत करते हुए नैथना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मेले में मेलार्थियों ने नगाड़े-निसाण व वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचकर कर मां भगवती के मंदिर की परिक्रमा की। इसमें हजारों की संख्या में नौगांव, कबडोला, ककड़खेत, नौबाड़ा, टिम्टा, डगरखोला, मांसी, दौला, पाली, चौड़ा, बाजन भासी, कनरै, कबडोली, ऊंचावाहन, चौना आदि निकटवर्ती गांवों से मेलार्थी पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया कुमाऊंनी एल्बम रिलीज
Next: मुख्यमंत्री धामी ने की गुरु सिंह सभा को 50 लाख देने की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.