Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
  • देहरादून

ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 12/08/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को प्रर्दशित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईटीबीपी के जवान अर्जुन खेड़ियाल ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां… के गाने ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने भारतीय सेना की सेवाओं के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा ओहो रेडियो द्वारा अपने बहादुर सैनिकों को याद और नमन करने के लिए प्रारंभ किया गया यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर का और गौरवशाली रहा है। भारतीय सेना की शौर्य गाथाएं किसी भी भारतीय का सीना गर्व से भर देती है। भारतीय सैनिकों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथाएं सदियों से गाई जाती रही हैं। यह गाथाएं इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक और उसका परिवार हमेशा देश सेवा के लिए कार्य करता है, और वह राष्ट्र प्रथम की भावना से अभिप्रेरित रहता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत जैसे महान देश में जन्म लिया है। कई वर्षों की गुलामी के बाद विगत 76 वर्षों में भारत अपने सामर्थ्य से विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु की प्रतिष्ठा को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। आज पूरे विश्व में भारत और भारतीयों के प्रति आदर और सम्मान का भाव है। हमें याद रखना चाहिए कि जब हम आजाद हुए तो हमारे सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन सभी चुनौतियों का सामना हमारे देश ने मजबूती से किया और भारत विश्व का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा बड़े सपने देखें और उन सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लें, ऐसा संकल्प जिसका कोई विकल्प न हो। उन्होंने कहा कि अपने आपको अपनी प्रेरणा बनाएं और कड़ी मेहनत व लगन से राष्ट्र और समाज के लिए कुछ न कुछ अवश्य योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को टेक्नोलॉजी, एआई जैसे आधुनिक तकनीकों को अपनाने को कहा। कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम में ओहो रेडियो के आरजे काव्या, मोनिका सहित स्कूलों के बच्चे और अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: आपदा से निपटने में सरकार पूरी तरह नाकाम: धस्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.