Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा जानवर
  • अल्मोड़ा

नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा जानवर

RNS INDIA NEWS 11/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। आवारा पशुओं की समस्या से नगर की जनता को निजात नहीं मिल रही है। नगर पालिका ने इसी साल मार्च माह में 19 आवारा पशुओं को बाजपुर गोसदन भेज दिया था, वहीं अगस्त माह में 02 गौवंश को ज्योली गौसदन भेजा गया था। लेकिन नगर की सडकों पर आवारा, पालतू गौवंश की स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर की सडकों पर आवारा जानवरों ने डेरा डाल दिया है। आवारा जानवरों के कारण जहाँ एक ओर राहगीरों को खतरा बना हुआ है वहीं आए दिन यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों द्वारा दूध देने में असक्षम गायों को छोड़ दिया जाता है तो वहीं कई पशुपालक अपने जानवरों को चरने के लिए छोड़ देते हैं जिसके बाद यह जानवर सड़कों पर इधर-उधर घूमते हुए सड़कों पर ही अपना डेरा डाल लेते हैं। अल्मोड़ा नगर में इस समय बड़ी संख्या में आवारा जानवर घूम रहे हैं जिनमें से कई जानवरों के कान पर टैग भी लगे हुए हैं। कई बार सड़कों पर घूमने वाले जानवर राहगीरों पर भी हमला कर चुके हैं। नगर की मुख्य सड़क पर जानवर आने से कई बार सड़क पर जाम लग जाता है। समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने मार्च 23 में 19 आवारा पशुओं को बाजपुर गौसदन और अगस्त माह में 02 जानवरों को ज्योली स्थित गौ सदन भेजा गया। वर्ष 2015 से वर्तमान तक पालिका द्वारा 205 मवेशी बाजपुर गौसदन भेजे जा चुके हैं। नगर में आवारा पशुओं की समस्या को पालिका सभासद पिछली बोर्ड बैठक में भी उठा चुके हैं व कई बार पालिका के समक्ष भी रखा है लेकिन नगर में आवारा पशुओं की समस्या कम नहीं हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरोजगार सहित कई मुद्दों पर मंथन किया
Next: मोबाइल चोरी मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.