Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोबाइल चोरी मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

मोबाइल चोरी मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोबाइल चोरी के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। धारानौला क्षेत्र में किराये पर रह रहे महात्तम साह निवासी चम्पारण बिहार ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि 08 अगस्त व 09 अगस्त की मध्य रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उसका व उसके साथी कृष्ण कुमार का मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-380 के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से 10 अगस्त को एफआईआर पंजीकृत होने के 04 घण्टों के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कल बहादुर को शनि मंदिर गोपालधारा, अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दोनों मोबाईल फोन बरामद कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि कल बहादुर को मकान मालिक द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखा हुआ था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट के तहत 05 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के साथ हैड कांस्टेबल आनंद नबियाल और कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा जानवर
Next: राशिफल 12 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.