Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर में घुसा बरसाती पानी और मलबा, फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला
  • देहरादून

घर में घुसा बरसाती पानी और मलबा, फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। खारास्रोत में एक परिवार घर में बरसाती पानी और मलबा घुसने से फंस गया। घर में लगातार बढ़ते पानी में परिवार के सदस्यों के सांसे अटक गईं। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसपर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। परिवार के छह सदस्यों को खिड़की तोड़कर बामुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक खारास्रोत में बुधवार देर रात बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी के साथ मलबा भी आने से लोग सहम गए। स्थानीय निवासी कमलेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनका परिवार बरसाती पानी और मलबे में घर के भीतर ही फंस गया है। थानाध्यक्ष रितेश शाह तत्काल पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए घर का दरवाजा मलबे में जाम होने के चलते खिड़की तोड़कर परिवार के छह सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हेमंत कुमार, उनकी माता कमलेश देवी, सास लीला देवी, पत्नी मीनाक्षी, बहन काजल और पूजा को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा भी मकान में तीन अन्य परिवारों के नौ सदस्यों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। रेस्क्यू टीम में एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई सचिन पुंडीर, राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल शेर सिंह, देवराज, पंकज कुमार, एसडीआरएफ से एसआई सचिन रावत, महावीर सिंह, कांस्टेबल दरमान सिंह, अर्जुन सिंह, अनूप रावत, मनमोहन, सुमित तोमर, सुमित नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरस्कार वितरण के साथ बेनीताल मेले का हुआ समापन
Next: राशिफल 11 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.