Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पारंपरिक नुणाई मेला मनाया
  • देहरादून

पारंपरिक नुणाई मेला मनाया

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर के खत बोंदुर क्षेत्र के मानथात में हर वर्ष अगस्त के शुरू में डांडों से सकुशल अपने घर पहुंचे भेड़ बकरी पालकों के स्वागत में रविवार पारंपरिक नुणाई मेला मनाया गया। इसी के साथ नुणाई पर्व की समाप्ति हुई। रविवार को कांडोई स्थित शिलगुर महाराज के मंदिर में परंपरा के अनुसार सेरवा रोट चढ़ाने के साथ मेले का आगाज हुआ। मंदिर के पुजारी ने देवता की पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने ईश्वर के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मानथात में खत बोंदुर से जुड़े 24 से ज्यादा गांवों के लोग मेले में एकत्र हुए। सुबह पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोग मेले में पहुंचे और झेंता तांदी रासो आदि नृत्य कर पशुपालकों के सकुशल लौट आने पर खुशियां मनाई। लोक परंपरा के अनुसार नुणाई मेले के दिन रविवार को कांडोई स्थित शिलगुर मंदिर में 21 तरीके के अनाज से बनी सेरवा रोट देवता को अर्पित किया जाता है। स्थानीय बाशिंदे सुनील नौटियाल, खत स्याणा रजनीश पंवार, राजपाल रावत, सूरत सिंह, गीताराम गौड़, क्षेपं सदस्य सौरभ राणा, बाबूराम शर्मा, बचना शर्मा, विजयपाल सिंह आदि का कहना है कि पशुपालकों और क्षेत्र की खुशी के प्रतीक नुणाई मेले का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जुटते हैं। यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर मेले में नाच गाकर खुशियां बांटते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 अगस्त
Next: खाटू श्याम बाबा की डाक निशान यात्रा रींगस हुई रवाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.