Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग से सामूहिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

नाबालिग से सामूहिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/08/2023
default featured image

विकासनगर। उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र की चौदह वर्षीय नाबालिग के साथ त्यूणी क्षेत्र में सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना त्यूणी में अपहरण, दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा दिया है। परिजनों ने नाबालिग को लेने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद पुलिस नाबालिग को नारी निकेतन भेजने की तैयारी में है।
उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र की एक चौदह वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर दो अगस्त को त्यूणी बुलाया। बताया कि आरोपी सोनू निवासी रड़ू तहसील त्यूणी और दिक्षू निवासी बलाउट बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी ने त्यूणी में उसके साथ दुराचार किया। यही नहीं कुछ अन्य लोगों को बुलाकर आरोपी हिमाचल के रोहडू टिकोची से लेकर त्यूणी हनोल तक होटलों और जंगल में उसके साथ चार अगस्त तक दुराचार करते रहे। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। इस मामले में त्यूणी पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों सोनू और दिक्षू को गिरफ्तार कर दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि नाबालिग का उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में मेडिकल कराया गया है। बताया कि अभी मजिस्ट्रेट समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराये जायेंगे। बताया कि नाबालिग के माता पिता पहले ही मर चुके हैं। नाबालिग अपने रिश्तेदारों के साथ रहती है। लेकिन उन्होंने नाबालिग को साथ ले जाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में नाबालिग को नारी निकेतन भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पूर्व दर्जामंत्री ने आयोजित की पहाड़ी ककड़ी पार्टी
Next: धोखाधड़ी से महिला की जमीन कब्जाने के आरोपी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.