Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला उत्पीड़न के खिलाफ बारिश के बीच मौन व्रत पर बैठे कांग्रेसी
  • देहरादून

महिला उत्पीड़न के खिलाफ बारिश के बीच मौन व्रत पर बैठे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 05/08/2023
rns featured image new

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शनिवार को गांधी पार्क में मौन व्रत रखा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मौन पर बैठे रहे। विगत दिनों करन माहरा की एक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद महारा ने कहा था कि चूंकि उनकी टिप्पणी से अंकिता भंडारी की लड़ाई कमजोर हुई है, इसलिए वो प्रायश्चित स्वरूप एक दिन का मौन व्रत करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ शनिवार को 10 बजे से दोपहर बाद तक गांधी पार्क में मौन व्रत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्टी बांधने के साथ ही हाथ में सरकार विरोधी नारों की पट्टी लिए हुए नजर आए। धरने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, करन माहरा ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे महिला अपराधों से कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का पता चलता है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा नही मिल जाती कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के ढीले और लापरवाह रवैए की वजह से राष्ट्रीय मुद्दा बन गया। भाजपा नेता के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला साक्ष्य मिटा दिए। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर से भी ममता बहुगुणा जोशी लापता है, पुलिस- प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 अगस्त को धूमधाम से निकलेगी श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा
Next: राशिफल 06 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.