Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यवसायिक भवन निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर जेई के खिलाफ जांच बैठी
  • देहरादून

व्यवसायिक भवन निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर जेई के खिलाफ जांच बैठी

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। छावनी परिषद गढ़ी के जेई सिविल के खिलाफ विभागीय जांच होगी। उन्होंने व्यवसायिक भवन में अतिरिक्त मंजिल निर्माण के लिए गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस पर वह सवालों में थे। शुक्रवार को छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में जेई के खिलाफ जांच बैठाने का आदेश जारी फाइनल हुआ। छावनी एक और सिविल का जेई नियुक्त किया जाएगा। यह प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास हुआ।  बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिबर्न दत्ता, सीईओ अभिनव सिंह और मनोनीत सदस्य विनोद पंवार की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले केहरी गांव में बीते दिनों सील किए गए व्यवसायिक निर्माण पर चर्चा की गई। सामने आया कि यहां पहले निर्माण के पूर्ण हुए बिना उसके पूर्ण होने की रिपोर्ट लगाते हुए अतिरिक्त तल निर्माण की अनुमति दी गई। सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कि इस मामले में छावनी के जेई नवनीत क्षेत्र के खिलाफ जांच बैठाई गई। वहीं छावनी परिषद में खाली पड़े कार्यालय अधीक्षक, राजस्व अधीक्षक, स्कूल के प्रधानाचार्य समेत कई पर पदोन्नति को अंतिम ग्रीन सिग्नल दिया गया। बैठक में करीब 70 कर्मियों की एसीपी मंजूर की गई।

छावनी तीन रुपये किलो खरीदेगा प्लास्टिक वेस्ट
छावनी परिषद लोगों से प्लास्टिक बैग, खाली रैपर, कट्टे आदि तीन रुपये प्रति किलो पर खरीदेगा। सीईओ ने बताया कि इन्हें प्लास्टिक की टाइल आदि बनाने वाली कंपनी को दिया जाएगा। इसके लिए टाइल बनाने वाली कंपनी से करार किया गया है।

ये भी प्रस्ताव पास हुए
-डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के नए टेंडर को स्वीकृति।
-डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए नए ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे।
– प्रेमनगर में शौचालयों की मरम्मत, नाला निर्माण की अनुमति।
– कैंट कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42 प्रतिशत हुआ।
– म्यूटेशन के 23 मामले निपटाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक संघ ने लगाया शिक्षकों के तबादले में मनमानी का आरेाप
Next: राशिफल 29 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.