Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बयान पर करन माहरा ने माफ़ी मांगी, करेंगे एक दिन का उपवास
  • देहरादून

बयान पर करन माहरा ने माफ़ी मांगी, करेंगे एक दिन का उपवास

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके एक शब्द की वजह से अंकिता हत्याकांड के मुख्य मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा, इसके लिए वो प्रायश्चित के तौर पर एक दिन उपवास करेंगे।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि भाजपा की जो महिला नेता, अंकिता हत्याकांड में चुप रहीं वो अब उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही हैं। भाजपा के इन नेताओं को पूर्व में दिए गए तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत, बंशीधर भगत के बयानों और पूर्व भाजपा महामंत्री संगठन पर लगे आरोपों पर भी बयान देने चाहिए।
माहरा ने लोगों से अपील की है कि उनका पूरा वीडियो देखकर ही अपना मन बनाए, फिर भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं। माहरा ने कहा कि उनके मात्र एक शब्द से अंकिता की लड़ाई कमजोर हुई है, इसलिए प्रायश्चित के तौर पर वो जल्द ही एक दिन का उपवास करेंगे।
कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा ही वीडियो वायरल किए जाने के सवाल पर माहरा ने कहा कि, जिन लोगों ने 2022 में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का झूठ फैलाया था, उन तीन दोस्तों में से एक ने इस बार भी यह वीडियो वायरल किया है। तब पार्टी ने ऐसे लोगों पर एक्शन लिया होता तो आज यह स्थिति न होती।
उन्हेांने कहा कि वीडियो वायरल किए जाने को लेकर अनुशासन समिति के पास 400 स्क्रीन शॉट और कई पदाधिकारियों के शिकायती पत्र आए हैं। इस पर जल्द अनुशासन समिति निर्णय लेगी। माहरा ने बताया कि बीते दो साल में उत्तरकाशी जिले में अनुसूचित जाति समाज की चार नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन सरकार उन्हें मुआवजा तक नहीं दे पाई है। इस मौके पर एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलकनंदा नदी में मिला शव
Next: कमेड़ा में पांद दिन बाद बदरीनाथ हाईवे सुचारु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.