Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईएसबीटी पर एमडीडीए को जबरन लेना पड़ा कब्जा
  • देहरादून

आईएसबीटी पर एमडीडीए को जबरन लेना पड़ा कब्जा

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। आईएसबीटी पर एमडीडीए ने एकतरफा कब्जा ले लिया है। रैमकी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने हस्तांतरण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए। एमडीडीए ने आईएसबीटी के संचालन की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता एससीएस राणा को दी है। रोडवेज के साथ अनुबंध होने तक एमडीडीए खुद ही आईएसबीटी का संचालन करेगा। एमडीडीए के स्वामित्व वाले आईएसबीटी को 2003 में 20 साल के लिए पीपीपी मोड पर हैदराबाद की रैमकी कंपनी को दिया था। बुधवार को यह करार समाप्त हो गया था। गुरुवार को सुबह 11 बजे सचिव मोहन सिंह बर्निया के नेतृत्व में एमडीडीए की टीम आईएसबीटी पहुंची। यहां रैमकी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मेजर (रिटायर) बीएस नेगी से हस्तांतरण पत्र हस्ताक्षर करने को कहा। वह दस मिनट में आने की बात कहकर गायब हो गए। कई बार फोन करने के बाद वापस दफ्तर पहुंचे, लेकिन उन्होंने फिर भी पत्र पर
हस्ताक्षर नहीं किए और ऑफिस से चले गए। इसके बाद एमडीडीए ने एकतरफा कब्जा ले लिया। दफ्तर के बाहर लिखे रैमकी पर सफेद पेपर चिपकाया दिया। कंपनी के कर्मचारियों से हस्ताक्षर लिए गए। मौके पर एमडीडीए के संयुक्त सचिव रज्जा अब्बास, वित्त नियंत्रक संजीव सिंह, ईई सुनील कुमार, कानूनी सलाहकार मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 07 से 15 अक्तूबर तक होगी आकाश की छात्रवृत्ति परीक्षा
Next: कनाडा में रहने वाले कैप्टन ने सुसर और साले पर कराया केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.