Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षकों की पदोन्नति पर दो संगठन आमने सामने
  • देहरादून

शिक्षकों की पदोन्नति पर दो संगठन आमने सामने

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ आमने सामने आ गया है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी पदोन्नति की तिथि के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग की है। जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ ने राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली के आधार पर पदोन्नति की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर दोनों संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने की चेतावनी दी है। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक को गुरुवार को ज्ञापन देकर मांग की कि पदोन्न्नति की प्रक्रिया जल्द की जाए। लेकिन इसके लिए पदोन्नति की तिथि को आधार बना कर वरिष्ठता सूची ना तैयार हो। ताकि प्राथमिक का प्रधानाध्यापक हर बार की तरह इस बार भी पदोन्नति से हर बार वंचित ना हो जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के लिए पदोन्नति सूची प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की संयुक्त वरिष्ठता में मौलिक नियुक्ति की तिथि से निर्धारित की जाए। जो कि सेवा नियमावली के अनुसार होगा। लेकिन अगर सेवा नियमावली से हटकर वरिष्ठता सूची तैयार की जाती है तो इसके विरोध में संघ के पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष गम्भीर सिंह रावत और जिला मंत्री विनोद लखेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 7.60 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
Next: 07 से 15 अक्तूबर तक होगी आकाश की छात्रवृत्ति परीक्षा

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.