Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकगायक कल्याण बोरा ने संस्कृति विभाग देहरादून में लोक गायकी में प्राप्त किया ए ग्रेड
  • अल्मोड़ा

लोकगायक कल्याण बोरा ने संस्कृति विभाग देहरादून में लोक गायकी में प्राप्त किया ए ग्रेड

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गणाई गंगोली तहसील के ग्राम प्यांतोली, राममंदिर हाल निवासी ढुंगाधारा अल्मोड़ा निवासी लोकगायक कल्याण बोरा पुत्र स्व० नारायण सिंह को स्वर परीक्षा/ मंचीय प्रस्तुति में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। गौरतलब हो कि 17 जून 2023 को संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा स्वर परीक्षा/मंचीय प्रस्तुति परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें कल्याण बोरा ने भी प्रतिभाग किया, उनकी प्रस्तुति के आधार पर चयन समिति ने उन्हें ए श्रेणी में रखा, ततपश्चात चयन समिति की संस्तुति के आधार पर कल्याण बोरा को लोकगायक की सूची में सम्मिलित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बोरा ने लोक गायन की प्रारम्भिक शिक्षा लोकगायक शिरोमणी भंतरोजी व सुरेश प्रसाद सुरीला से ली और शास्त्रीय गायन की शिक्षा भारतखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से राजेन्द्र सिंह नयाल के सानिध्य में विशारद की उपाधि प्राप्त की, आकाशवाणी व दूरदर्शन के साथ-साथ विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अक्सर इनके कार्यक्रम देखने व सुनने को मिलते हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने अपने माता-पिता गोविंदी देवी व नारायण के योगदान को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही माता-पिता का सहयोग सदैव मिला, जिसके बाद दिन प्रतिदिन सफलता के मार्ग पर चल सका। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर नीम करौली बाबा व उनके शिष्य ऋषिकेश गिरी महाराज की विशेष कृपा व आशीर्वाद सदैव रहा, जिससे जीवन में हर कार्य आसानी से होते हुए आए हैं। उन्होंने कहा कि आगे उनका प्रयास अन्य लोगों को खासकर युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून के दर्शकों को देखने को मिलेगी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई फिल्में सुनपट व पाताल-ती
Next: जोशीमठ में मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.