Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • हरिद्वार

पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
16 (4)

हरिद्वार। मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में एक पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पुजारी ने लिखा है कि जीवन जीने की इच्छा खत्म होने के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक विनीत शास्त्री वाशिंकर निवासी शरद विहार कॉलोनी निकट अवधूत मंडल आश्रम में पूजा पाठ का काम करते थे। वह हरिद्वार से बाहर दूसरे शहरों में जाकर भी पूजा-पाठ संपन्न कराते थे। रविवार की शाम विनीत शास्त्री ने अपने कमरे में जाकर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर उनकी मां और परिवार के बाकी सदस्य दौडक़र कमरे में पहुंचे तो देखा कि विनीत शास्त्री खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें रानीपुर मोड़ पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुजारी की खुदकुशी की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी मौके पर पहुंचे और रिवाल्वर कब्जे में ले ली। मौके से तीन कारतूस और एक खाली खोखा भी बरामद हुआ। कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें पुजारी ने लिखा है कि जीवन जीने की इच्छा खत्म हो गई है, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमें नहीं है किसी का खौफ, नहीं छोड़ेंगे शराब की ओवर रेटिंग
Next: पत्नी को तीन तलाक देने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.