Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिने कलाकार चन्दन बिष्ट पहुंचे अल्मोड़ा, फिल्मों पर की चर्चा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सिने कलाकार चन्दन बिष्ट पहुंचे अल्मोड़ा, फिल्मों पर की चर्चा

RNS INDIA NEWS 14/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया तहसील के खत्याड़ी गांव के निवासी चंदन बिष्ट जो कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्मों में काम कर चुके हैं, ने आज अल्मोड़ा में विशेष भेंट वार्ता की। समाचार एजेंसी आरएनएस से उन्होंने अपनी फिल्मों पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा चौखुटिया से पूर्ण हुई। जिसके बाद वे दिल्ली गए और दिल्ली में एनएसडी से अभिनय और फिल्मों की बारीकियां सीखी। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म लाइन में शुरुआत फिल्म मिशन कश्मीर से हुई जहां उन्हें दर्शकों का पूरा प्यार मिला। उसके बाद उन्होंने हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, मिथ्या, अरमान, रघु रोमियो, दसविदानियां, लाइफ इन ए डे, मेड इन चाइना आदि मेनस्ट्रीम की फिल्मों में काम किया। उन्होंने नेटफ्लिक्स की अरण्यक, ट्रायल बाय फायर वेब सीरीज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभी हाल ही में आई फायर इन द माउंटेन फिल्म के लिए उन्हें स्पेन में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है। फायर इन द माउंटेन फिल्म पहाड़ के हालातों को दर्शाती फिल्म है और इसकी शूटिंग मुनस्यारी में हुई है। यह फिल्म सोनी लिव पर उपलब्ध है। फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा आजकल मेनस्ट्रीम में रियलिस्टिक फिल्मों का चलन बढ़ा है। फिल्में रियलिटी की तरफ बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई फ़िल्म लाइन में स्थापित हैं तो चाहते हैं कि जो भी उन्होंने सीखा है उसे आगे बढ़ाएं। वह प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निजी खर्चे से उत्तराखंड आकर कार्यशालाएं करते हैं। कार्यशाला में वह बच्चों को अभिनय, डिज़ाइन, निर्देशन की बारीकियां सिखाते हैं। उत्तराखंड के बारे में कहा कि पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं, लेकिन उनको यहाँ के जीवन शैली को जानना चाहिए। पहाड़ों के लोगों भी अपना जीवन है और उसको भी पर्यटकों को समझना चाहिए। अब फ़िल्म निर्माता फिल्मों में उत्तराखंड की कहानियां ला रहे हैं। उत्तराखंड के लोग ईमानदार हैं तो फ़िल्म निर्माण के लिए फ़िल्म निर्माताओं को उत्तराखंड का रुख करना चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और फिल्मों में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने से एक मंच भी उपलब्ध होगा। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है जिससे युवा अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं और यदि उनमें फिल्मों के प्रति जुनून है तो वे जिस भी विधा में काम करना चाहते हैं उसका प्रशिक्षण लेकर रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में फ़िल्म बनाने की अच्छी लोकेशन हैं, जिनका इस्तेमाल फ़िल्म बनाने वालों को करना चाहिए। यहाँ के घर घर में टैलेंट है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मों से संबंधित कार्यशाला आयोजित करानी चाहिए और युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराना चाहिए। आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्होंने बताया कि समोसा एंड संस फ़िल्म में वे संजय मिश्रा के साथ लीड रोल में हैं और अ टाइम टू कीप सहित कई वेब सीरीज आगामी महीनों में रिलीज होने वाली हैं। यहाँ पत्रकार वार्ता में रंगकर्मी आलोक वर्मा, विहान संस्था के देवेंद्र भट्ट और फिल्ममेकर अभिजीत फर्त्याल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत चला चांद की ओर, चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग
Next: तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.