Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त, विकास कार्य अवरूद्ध: हरीश रावत
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त, विकास कार्य अवरूद्ध: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा पहुंचकर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय में प्रेस वार्ता की। प्रेस को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से जनता पूरी तरह त्रस्त है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्यान्न सहित एवं दवाइयों के मूल्य आसमान पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही युवा इस सरकार की नीतियों से बेहद खिन्न हैं। नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार निरस्त हो रही हैं जिससे युवा वर्ग में भारी निराशा है। करोड़ों रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में आज युवा बेरोजगार भटक रहा है और अवसाद का शिकार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध हैं। सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। बरसात के इस मौसम में सड़कें जलमग्न हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी विफलता है कि पदों को निकालने के बाद भी सरकार परीक्षा करवाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक शिक्षक, उपनल कर्मचारियों की समस्याओं का यह सरकार समाधान करने में विफल साबित रही है। पुरानी पेंशन योजना पर मौन रहकर यह सरकार कर्मचारियों को बैचेन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जिस तरह से हमने पुरानी पेंशन योजना लागू की उसी तरह भविष्य में इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ाने के साथ ही भाजपा सरकार ने जल मूल्य, विद्युत मूल्य, भवन कर बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। श्री रावत ने कहा कि हम उत्तराखंड की सड़कों को बेहद चकाचक हालत में छोड़कर गये थे, लेकिन आज सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार ने सड़कों की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने श्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा अपने व्यक्तिगत संसाधनों से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाई जा रही मुहिम, युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार ग्रामसभाओं में बांटे जा रहे क्रिकेट किट, फुटबाल किट एवं वालीबाल किट के लिए उनकी पीठ थपथपाई तथा इस मुहिम को जारी रखने की बात कही। प्रेसवार्ता में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, गौरव अवस्थी, दीपक पोखरिया, भूपेन्द्र भोज, रवि रौतेला, प्रकाश मेहता, हेम जोशी, विनोद काण्डपाल, हिमांशु अधिकारी, सुमित बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी डॉक्टर गुरुवार से ओपीडी बहिष्कार करेंगे
Next: सीएम धामी ने किया बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.