Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अस्पताल से चेन स्नैचिंग का आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल से चेन स्नैचिंग का आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 06/07/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस कर्मिंयों की लापरवाही के चलते चेन स्नैचिंग का एक आरोपी गुरुवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया। एसएसपी ने मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला के गले से चेन स्नैचिंग के मामले में सिडकुल चौकी के एसआई मोहन भट्ट ने साहस का परिचय देते हुए ट्रांजिट कैंप निवासी अंशु रस्तोगी और संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र राजेन्द्र हाल निवासी शिवनगर, ट्रांजिंट कैंप, मूल निवासी मीरगंज थाना शाही बरेली को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि बाइक गिरने से घायल हुए दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को कक्ष संख्या 13 डेंगू महिला वार्ड में भर्ती किया गया था। हेड कांस्टेबल हेमचंद्र, कांस्टेबल कमल सिंह और कांस्टेबल गिरीश चंद्र को आरोपियों की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे संजय कुमार तेजी से अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे की ओर भागा और अस्पताल के पीछे के हिस्से से फरार हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। वहीं दूसरे आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिडकुल पुलिस चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी अंशु को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में 07 जुलाई को छुट्टी
Next: कुंजाग्रांट गांव पहुंचकर दैवीय आपदा पीड़ितों से मिले ब्लॉक प्रमुख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.