Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने को दिया धरना
  • पौड़ी

कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने को दिया धरना

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

पौड़ी। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। बदरीनाथ से लेकर कोटद्वार तक गढ़वाल भर के सभी शहरों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत पौड़ी से बुधवार से कर दी गई है। कहा कि अंकिता के माता-पिता लगातार सरकार से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार उनकी जायज मांग को अनसुना करने में लगी है।
बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को 10 माह बीतने के बाद भी मामले को फास्ट टैक कोर्ट में नहीं भेजा गया है। कहा कि इसके अलावा अंकिता के भाई को आज तक सरकारी नौकरी देने का वादा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। जिससे अंकिता के परिजन सरकार से खासे नाराज है। इससे पूर्व सुबह उन्होंने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट जाकर अंकिता की माता सोनी देवी व पिता वीरेंद्र भंडारी से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद कांग्रेसियों ने अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, सरिता नेगी, नवलकिशोर, गोपाल, उपेंद्र रावत, वीर प्रताप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परचून की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
Next: डीएम ने कांवड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.