Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आयुष डॉक्टरों को दिया प्राथमिक ट्रॉमा केयर प्रशिक्षण
  • पौड़ी

आयुष डॉक्टरों को दिया प्राथमिक ट्रॉमा केयर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आयुष डॉक्टरों को एक दिवसीय प्राथमिक ट्रामा केयर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 52 आयुष डॉक्टरों ने प्राथमिक ट्रॉमा की ट्रेनिंग ली। उत्तराखंड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के सौजन्य से लाइफलाइन फाउंडेशन की ओर से प्रदेश भर के डॉक्टरों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग स्किल क्रिटिकल दशा में जीवन दायिनी होती हैं। इस तरह की स्किल ट्रेनिंग तृतीय सन्दर्भण केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में नियत अन्तराल पर होती रहनी चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की उक्त पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। प्रशिक्षण में मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभाग के एचओडी डॉ. अजेय विक्रम सिंह एवं सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरि सिंह द्वारा आयुष डॉक्टरों को प्राथमिक ट्रॉमा केयर के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि कष्ट कारक अवस्था में मरीज एंव दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इससे डॉक्टर्स कष्ट कारक स्थिति में अस्पताल में प्राप्त होने वाली चिकित्सा के पूर्व रोगी को संभालने में सक्षम होंगे और दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम कर मरीज का जीवन बचाने में सहायक होंगें। लाइफलाइन फाउंडेशन के डॉ. वैभव सिंधी और मनोज ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बैंक की सीएसआर गतिविधियों के तहत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा प्रशिक्षण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सरी रोड की खस्ताहाल स्थिति से लोग झेल रहे परेशानी
Next: प्रसव पीड़िता ने बीच रास्ते में ही दिया शिशु को जन्म

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.