Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नर्सरी रोड की खस्ताहाल स्थिति से लोग झेल रहे परेशानी
  • पौड़ी

नर्सरी रोड की खस्ताहाल स्थिति से लोग झेल रहे परेशानी

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में नर्सरी रोड की खस्ताहाल स्थिति से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नगर के अति व्यस्ततम मार्गों में से एक इस मार्ग के रख-रखाव को लेकर नगर निगम की अनदेखी से लोगों में रोष है। मार्ग पर रेलवे द्वारा बनाए गए नए पुल के शुरू में ही सीवर लाइन के चेंबर से सीवर का पानी सड़क में पसरने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानियां हो रही हैं। नर्सरी रोड से होकर कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही चौरास क्षेत्र व स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है। लेकिन इस मार्ग की कई जगहों पर खस्ताहाल स्थिति बने होने से लोगों में नगर निगम व सबंधित विभागों के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर कई जगहों पर भारी-भरकम गड्ढे बने हुए हैं। जिनमें दुपहिया वाहनों का गुजरना तक मुसीबत का कारण बन रहा है। कई बार लोगों द्वारा मार्ग की स्थिति ठीक कराए जाने की मांग कर दी गई है। बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है। दूसरी ओर इस मार्ग पर सीवर व नालियों का पानी भी पसर रहा है। जिससे पैदल चलने वाले लोगों सहित स्कूली बच्चों पर वाहनों के गुजरने के दौरान गंदे पानी के छीटें पड़ने व पैदल चलने में भी दिक्कतें हो रही हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रवि राज सिंह बंगारी का कहना है कि जो मार्ग खराब स्थिति में हैं उनके एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। कहा सीवर के चेंबर लीक होने की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंपी बीमारी से कई पशुओं की मौत
Next: आयुष डॉक्टरों को दिया प्राथमिक ट्रॉमा केयर प्रशिक्षण

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.