Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मार्ग बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा
  • देहरादून

मार्ग बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

विकासनगर। एक माह से अधिक समय से बंद पड़े कुन्ना-टिपराड़ मोटर मार्ग के नहीं खुलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग लागापोखरी पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। अधिशासी अभियंता द्वारा 20 जुलाई तक मार्ग ठीक करवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 31 मई को हुई बारिश के दौरान मागटी पोखरी ककनोई मोटर मार्ग से कटे छह किलोमीटर लंबे कुन्ना-टिपराड़ मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया था। कई जगह मार्ग पर मलबा आ जाने और भू कटाव होने से यातायात ठप पड़ा हुआ है। बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं। विभागीय उपेक्षा और मार्ग बंद होने से हो रही परेशानियों को देखते हुए अधिशासी अभियंता के घेराव को मजबूर होना पड़ा। कहा कि इन दिनों टमाटर, बींस, धनिया, शिमला मिर्च, आलू, दालें आदि नगदी फसल हो रही हैं। एक माह से मार्ग बंद पड़ा होने से ग्रामीण को ढाई किलोमीटर पैदल चलकर या खच्चरों के माध्यम से सड़क तक अपनी फसल पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक धन ख़र्च करना पड़ रहा है। कई बार समय से मंडी तक फसल न पहुंचने पर उनकी फसल खराब हो जाती है। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है। उन्होंने बंद पड़े मार्ग पर जल्द यातायात बहाल करने की मांग की। घेराव करने वालो में भोपाल सिंह चौहान, गजे सिंह, केशर सिंह, नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, विरेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, बलबीर सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोबारा जांची जाएंगी फेल छात्रों की कॉपियां
Next: तलाकशुदा महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक वर्ष की कैद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.