Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टाटा कंपनी के नाम से नकली चाय व नमक बेचने के मामले की पोल खुली
  • देहरादून

टाटा कंपनी के नाम से नकली चाय व नमक बेचने के मामले की पोल खुली

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर बाजार और अंबाडी स्थित दो ट्रेडिंग कंपनियों में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली नमक और चाय बेचने के धंधे का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों जगहों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर नकली नमक और नकली चाय से भरे कट्टे, पैकेट और रैपर पकड़े। अधिकृत कंपनी के चंडीगढ़ और पंजाब से आये अधिकारियों संदीप शर्मा और सुनील कुमार ने विकासनगर बाजार स्थित दुकान रामदेव एंड संस के मालिक चंद्र शेखर रोहिला और अंबाडी स्थित जैन ट्रेडिंग कंपनी के मालिक रितिक जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट ऐक्ट के उल्लंघन को लेकर तहरीर दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों फर्म के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टाटा कंपनी के फील्ड मैनेजर टाटा स्पीट सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ संदीप शर्मा पुत्र सरदारीलाल शर्मा निवासी मकान नंबर 662 गली नंबर सात गुरुनानक नगर पटियाला और सुनील कुमार पुत्र सरदारा निवासी मकान नंबर 498 विसननगर पटियाला पंजाब ने कोतवाली पुलिस को विकासनगर क्षेत्र की दो फर्मों में उनकी कंपनी के नाम पर नकली चाय और नमक बेचने की सूचना देकर छापेमारी में सहयोग की मांग की। जिस पर पुलिस टीम और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छापेमारी में रामदेव एंड संस के मालिक चंद्रशेखर रोहिला पुत्र रामदेव रोहिला की आर्य समाज चौक स्थित दुकान पर छापेमारी की। जहां दुकान के अंदर से सफेद रंग के प्लास्टिक के कुल 16 कट्टों में आठ सौ पैकेट नमक के पाये। जिस पर अंग्रेजी में टाटा साल्ट लिखा था। कंपनी के अधिकारियों ने नमक की शिनाख्त कर उक्त नमक को नकली होना बताया। जिसकी टेस्ट रिपोर्ट भी पुलिस को दी गयी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ अंबाड़ी विकासनगर स्थित जैन ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी की। कंपनी के अंदर उसी कंपनी के नाम से नकली चाय पत्ती पकड़ी गयी, जिसमें एक किलो चाय के पंद्रह पैकेट, 250 ग्राम के दस पैकेट, सौ ग्राम के छब्बीस पैकेट कुल 51 पैकेट चाय के पकड़े। इसके अलावा नकली प्रिंटेड रैपर पकड़े। एक बड़ी मशीन पैकिंग सील, एक छोटी मशीन पैकिंग सील इलेक्ट्रॉनिक और तीन सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे अंदर 150 पैकेट नकली नमक बरामद किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: पछुवादून में यमुना और टौंस नदी का उतार-चढ़ाव जारी, तटवर्ती बस्तियों पर खतरा

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.