Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निजीकरण के विरोध में उतरे केएमवीएन कर्मी
  • नैनीताल

निजीकरण के विरोध में उतरे केएमवीएन कर्मी

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
rns featured image new

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम की बैठक में गेस्ट हाउस को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियों का विरोध किया गया। निगम प्रबंधन ने पूर्व में किए गए समझौतों को लागू करने की भी मांग उठाई गई। ऐसा न होने पर दोबरा से आंदेालन की चेतावनी दी गई। नैनीताल में रविवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता संपन्न हुई। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शासन स्तर पर हुए समझौते को दो माह बीतने के बाद भी लागू नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी से निगम के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही निगम के कुछ आवास गृह को निजी हाथों में दिए जाने की तैयारी की जा रही है। जिसका महासंघ पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह निगम के माध्यम से ही आवास गृह का संचालन करे। जिससे कि निगम की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कहा कि किसी भी आवास गृह को पीपीपी मोड में नहीं देने दिया जाएगा। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि कर्मचारी निगम को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मेहनत को कम आंका जा रहा है। चेताया कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पीतांबर दुमका, रमेश कपकोटी, गौतम कुमार, कैलाश, महेंद्र कुमार, जतिन कुमार, निखिलेश बिष्ट, विनोद तिवारी, दरपान रौतेला, कुंदन लाल, वेद प्रकाश, नरेंद्र थापा, हरीश कांडपाल, नीता आर्य, जानकी आर्य, संदीप सहाय, गंगोत्री, महेश कुमार सहित विभिन्न जनपदों से आए संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के सफाई कर्मी ने खुद पर छिड़का डीजल
Next: राशिफल 03 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.