Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत; चार घायल
  • देहरादून

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत; चार घायल

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
rns featured image new

विकासनगर। देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चकराता हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार रात नौ बजे के करीब देहरादून से चकराता घूमने के लिए आए युवक कार से चकरता-त्यूणी मोटर मार्ग पर जा रहे थे। देवबन संपर्क मार्ग से कुछ आगे वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार पर्यटकों ने ही इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची चकराता पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां विनय कश्यप (38) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर तौर पर घायल आयुष कंसल पुत्र रमेश कंसल (20) निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी पुत्र जोगेंद्र साहनी (20) निवासी डालनवाला देहरादून को आर्मी अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर भेजा दिया गया। जबकि वासु साहनी पुत्र हरीश कुमार साहनी (19), आदित्य पुत्र गोविंद सिह (20) निवासीगण राजीवनगर देहरादून को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। थानाध्यक्ष चकराता कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि रात्रि में घना कोहरा होने के कारण वाहन खाई में गिरा होगा। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण राजस्व पुलिस द्वारा रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 जुलाई से ऋषिकुल मैदान में शिफ्ट होगा बस स्टैंड
Next: लोगों ने पकड़ा संदिग्ध, पुलिस पहुंची देर में

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.