Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कूड़े का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने पर पीसीबी ने शिवालिकनगर नगर पालिका और बीएचईएल को भेजा नोटिस
  • हरिद्वार

कूड़े का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने पर पीसीबी ने शिवालिकनगर नगर पालिका और बीएचईएल को भेजा नोटिस

RNS INDIA NEWS 01/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। शिवालिकनगर पालिका अंतर्गत सुभाषनगर-बीएचईएल सेक्टर मार्ग पर लगातार फैंके जा रहे कूड़े और उसका समयबद्ध निस्तारण न करने पर उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिवालिकनगर नगर पालिका और बीएचईएल को नोटिस भेजा है।
विगत दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किये निरीक्षण में बीएचईएल में सेक्टर-3 पी0ए0सी0 के बैरियर से सुभाषनगर मार्ग पर बीएचईएल के बैरियर नम्बर 8 तक चार सौ से पांच सौ मीटर सड़क के किनारे प्रचुर मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट सहित नगरीय ठोस अपशिष्ट के साथ मरे हुए जानवर आदि पाये गये थे। जिससे आस-पास के निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी।
स्थानीय निवासी त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बताया गया था कि शिवालिकनगर नगर पालिका शिवालिकनगर और बीएचईएल प्रबंधन अपशिष्ट का समयबद्ध निस्तारण न करने सहित केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन न कर एक-दूसरे पर कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है। इस संबंध में उन्होंने कई स्तरों पर सप्रमाण शिकायत भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कराए गए स्थलीय निरीक्षण में प्लास्टिक अपशिष्ट सहित नगरीय ठोस अपशिष्ट का निस्तारण न करना पाया गया था।
अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष चन्द पंवार द्वारा नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी और बीएचईएल, हरिद्वार के नगर प्रशासन को नोटिस भेज कर तत्काल प्रभाव से उक्त स्थल के नगरीय ठोस अपशिष्ट को नियमानुसार चिन्हित डम्पिंग स्टेशन में निस्तारण करने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि ऐसा न करने पर नगरीय ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन एवं हथालन) नियम-2000 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही एवं पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जायेगी। हरकत में आयी शिवालिगनगर नगर पालिका ने आज जहां कूड़ा उठाने की शुरूआत की वहीं बीएचईएल की ओर से कोई पहल नहीं की गयी। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जो लोग सार्वजनिक स्थान पर खुले में कूड़ा फैंक रहे हैं उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाय। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त क्षेत्र को पार्क बनाकर वहां पौधारोपण करा दिया जाय, और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये जाये। मांग करने वालों में सभासद अंकुर यादव, हरचरण सिंह ‘बबली’, बिजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, दिग्वजय सिंह यादव, विद्या, हरचरण सिंह बबली, सर्बजीत सिंह, पवनदीप कुमार, अंमरीश कुमार, सतेन्द्र वर्मा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया युवाओं से साईबर अपराध के सम्बन्ध में संवाद
Next: झूठा केस दर्ज कराने पहुंचा यूपी का वांछित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.