Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी की स्मृति में होगा शहीद द्वार का निर्माण
  • देहरादून

शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी की स्मृति में होगा शहीद द्वार का निर्माण

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे गेट हाथीबड़कला में दून निवासी अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुप्ष चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होने कहा कि शीघ्र ही शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी की स्मृति में शहीद द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। शहीद मेजर कण्डारी राजपूताना राईफल्स में थे और वर्ष 2003 में राजौरी में आंतवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद को भारत सरकार ने मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर आज तक राज्य के हजारों रणबांकुरे भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। राज्य सरकार शहीदों को उनका वाजिब सम्मान दिलवाने को संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। राज्य सरकार ने सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया है। सैनिकों के सम्मान में दून के गुनियाल गांव में पांचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम का निर्माण गतिमान है। इस सैन्य धाम के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन से कलश में मिट्टी लायी गयी है। जिसे शीघ्र ही वहां बनने वाली अमर जवान ज्योति की नींव में रखा जाएगा। इस अवसर पर शहीद के पिता गजेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, अनुज रोहिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम धामी से भेंट
Next: दून अस्पताल में गंदगी फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.