Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्दूचौड़ कॉलेज में भर्ती अनियमितता पर सरकार से जवाब मांगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्दूचौड़ कॉलेज में भर्ती अनियमितता पर सरकार से जवाब मांगा

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में हुई भर्ती अनियमितताओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार, यूजीसी से दस दिन के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि महाविद्यालय में ऐसे कितने प्रवक्ता हैं जो यूजीसी द्वारा निर्धारित नेट की योग्यता नहीं रखते हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।  मामले के अनुसार हल्द्वानी निवासी पीयूष जोशी व अन्य ने जनहित याचिका दायर की है। जिसमें कहा कि हल्दूचौड़ के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में पूर्व मंत्री के अयोग्य रिश्तेदारों और संबंधियों को नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्तियां यूजीसी के द्वारा निर्धारित मानक व योग्यता पूरी नहीं रखती हैं। जिसकी वजह से कॉलेज में शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही है। इसलिए इन्हें निरस्त किया जाए। जनहित याचिका में कहा गया है कि ऐसे छह लोगों की नियुक्ति की गई है जिनके पास योग्यता नहीं है। जबकि जांच के बाद पता चलेगा कि कई और भी हो सकते हैं। याचिकाकर्ताओं ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। पर वहां से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय से इन अयोग्य और अपात्र कर्मचारियों को तत्काल हटाकर योग्य और पात्र लोगों को नियुक्ति करने की मंग उठाई है। सभी नियुक्तियां वर्ष 2016-17 में हुईं थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम सोनिका ने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों संग बैठक
Next: ग्राम पंचायत थनुल में चौपाल का आयोजन, अफसरों को बताई समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.