Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती से दुराचार व जान से मारने की धमकी के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज
  • देहरादून

युवती से दुराचार व जान से मारने की धमकी के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। थाना सेलाकुई क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शादी करने से भी इनकार कर दिया और युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। सेलाकुई क्षेत्र में किराये के मकान पर अपनी एक सहेली के साथ रह रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जनपद सीतापुर यूपी की रहने वाली है। वर्ष 2019 कंपनी में नौकरी करने सेलाकुई पहुंची। जहां उसका परिचय परमेश बैरवान पुत्र नागेंद्र सिंह बैरवान निवासी कश्यप कॉलोनी फेज वन बड़ोवाला थाना प्रेमनगर मूल निवासी भुनालगांव जिला रुद्रप्रयाग से हुई। बताया कि 2020 में अचानक परमेश का उसे फोन आया। कहा कि उससे मिलना चाहता है। बताया कि तब मैंने परमेश को बताया कि मेरी तबीयत खराब है। मेरी सहेली कंपनी गयी है। मैं कमरे पर ही हूं। इतने में परमेश मेरे कमरे में आया और जबरन मेरे से शारीरिक सबंध बनाया। बताया कि इसके बाद आरोपी उसे कभी झाझरा तो कभी देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक होटल में ले जाकर दुराचार करता आ रहा है। बताया कि जब उसने परमेश से शादी करने को कहा तो परमेश ने शादी से इनकार कर दिया। कहा कि परमेश ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एसआई बबीता रावत को जांच सौंपी गयी है। बताया कि जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुन की अवैध लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा, चालक फरार
Next: दो साल से क्षतिग्रस्त एनएच की मरम्मत नहीं करने से लग रहा जाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.