Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को ड्रग्स, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व किरायेदार सत्यापन के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को ड्रग्स, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व किरायेदार सत्यापन के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 28/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमस्यारी में जागरुकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामसभा के सम्भ्रांत व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित हुई। थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा सभी को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशीले पदार्थों से स्वयं व अपने बच्चों को दूर रखने, नशे की रोकथाम हेतु ग्रामसभा व आस-पास नशे की अवैध रुप से बिक्री करने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के उद्देश्य को बताकर सहयोग हेतु अपील की गई। महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि की जानकारी देकर महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों से अवगत कराकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया। साईबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्पलाईन नंबर 1930 की जानकारी दी गयी। ग्राम सभा में बिना सत्यापन के फेरी का कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने तथा बिना सत्यापन के किसी भी अजनबी को किरायेदार नहीं रखने हेतु जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन न देने पर डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: चंद्रबदनी महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि का तीसरा परिसर

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.