Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी जांच से सरकार संतुष्ट, आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई जल्द
  • देहरादून

छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी जांच से सरकार संतुष्ट, आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई जल्द

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

देहरादून।

उत्तराखंड के चर्चित 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच से सरकार अभी तक संतुष्ट नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आरोपित समाज कल्याण अधिकारी व कर्मचारियों पर शासन विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। उधर, इस घोटाले में फर्जी एडमिशन दिखाकर सरकार का करोड़ों रुपए गबन करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों पर कानूनी शिकंजा कसने से उनकी नींद उड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक सख्त कार्रवाई के बाद मुकदमेबाजी में फंसने वाले काफी आरोपित प्राइवेट शिक्षण संस्थान सरकार से मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार हाथ-पांव मार रहे हैं। हालांकि, हाईकोर्ट की सख्ती के मद्देनजर सरकार किसी भी सूरत में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने को राजी नहीं है। ऐसे में एसआईटी की जांच से संतुष्ट सरकार अपना सख्त रुख अख्तियार कर आगामी दिनों में आरोपित लोगों पर कानूनी शिकंजा और तेज कर सकती है।

हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार, देहरादून और हरिद्वार में छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आईपीएस मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में एसआईटी टीम अब दर्जनों निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कॉलेजों के संचालकों को जेल भेज चुकी है। इतना ही नहीं, इस घोटाले में मिलीभगत कर मुख्य भूमिका निभाने वाले समाज कल्याण अधिकारियों को भी एसआईटी जेल की हवा खिला चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के अन्य 11 जानकारी के मुताबिक, देहरादून और हरिद्वार स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एसआईटी टीम अपने स्तर पर 70 फीसदी तक कर चुकी हैं, जबकि 30 प्रतिशत की जांच जारी है, जिसके लिए सरकार ने हाईकोर्ट से 6 माह का समय और मांगा है। हालांकि, ताजा अपडेट के अनुसार हरिद्वार और देहरादून में लगभग सभी आरोपित निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

दूसरी तरफ राज्य के अन्य 11 जिलों के लिए बनाई गई दूसरी एसआईटी टीम की जांच-विवेचना भी काफी हद तक हो चुकी है। हालांकि, इन 11 जिलों में छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित कुछ एक निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की कार्रवाई और बढ़ाई जा सकती है। जिलों में इसी छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में दूसरी एसआईटी टीम द्वारा जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारी संगठनों ने की दीपावली बोनस की मांग
Next: गैरसैंण में पहली बार होगी राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस परेड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.