Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लकड़ी चोरों ने वनकर्मियों पर हमला कर साथी को छुड़ाया
  • ऊधम सिंह नगर

लकड़ी चोरों ने वनकर्मियों पर हमला कर साथी को छुड़ाया

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। वनकर्मियों ने जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक बाइक सवार आरोपी को पकड़ लिया। इससे गुस्साए उसके साथियों ने वन चौकी पर लाठी-डंडों से हमला कर एक वनकर्मी को घायल कर दिया। आरोपी अपने साथी को जबरन छुड़ा ले गए। घायल वनकर्मी की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म रोड स्थित ढोलावन चौकी बाराकोली रेंज सितारगंज में वनरक्षक मलकीत सिंह और मुजाहिद हुसैन, दैनिक श्रमिक नितिन कुमार की तैनाती है। सोमवार दोपहर दो बजे वन कर्मी घेरा फार्म शहदौरा बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो बाइक सवारों को जंगल से लकड़ी के गठ्ठर लाते देखा। वनकर्मियों ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक संख्या यूपी 25 क्यू 1350 का सवार लकड़ी का गट्ठर समेत बाइक छोड़कर भाग गया। जबकि बाइक संख्या यूके 05-5950 के सवार को वनकर्मियों ने लकड़ी के गट्ठर समेत पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गुड्डू खान पुत्र अबरार खान निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा बताया। जबकि भागे आरोपी का नाम नन्हे खान पुत्र चांद खान निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा बताया। नन्हे खान अपने साथी के पकड़े जाने पर बौखला गया और उसे छुड़ाने के लिए लाठी-डंडे लेकर अपने भाई लालखान और भतीजे सोहेल खान के साथ ढोलावन चौकी में घुस गया। वनकर्मियों के विरोध करने पर सोहेल ने वनरक्षक मलकीत के बायें हाथ, पेट और पीठ पर डंडों से वार कर दिए। इसमें मलकीत पुत्र कृपाल सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म घायल हो गया। इस दौरान वन रक्षक मुजाहिद ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया। इससे बौखलाए आरोपी लालखान ने डंडा मारकर मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही अन्य वनकर्मी चौकी पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी गुड्डू को छुड़ा ले गए। हालांकि गुड्डू की लकड़ी लदी बाइक वन विभाग के कब्जे में है। मलकीत ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने मंत्री को बताई शहर की समस्याएं
Next: कामेट चोटी पर तिरंगा लहराकर लौटा एनआईएमएएस का पर्वतारोही दल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.