Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेयजल समस्या के समाधान को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे अघारमटेला एवं धारी गांव
  • अल्मोड़ा

पेयजल समस्या के समाधान को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे अघारमटेला एवं धारी गांव

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-26 at 6.39.03 PM

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक सोमवार सुबह जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा को साथ लेकर अल्मोड़ा विधानसभा के विकासखण्ड हवालबाग के अघार मटेला एवं धारी गांव पहुंचे तथा ग्रामवासियों की पेयजल समस्या हेतु दोनों अधिकारियों एवं ग्रामवासियों की मौके पर ही वार्ता करा कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु योजना बनाई। विदित हो कि विगत शनिवार को ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल के नेतृत्व में अघार मटेला के लोगों ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के कार्यालय में आकर उनके गांव में पानी की समस्या के समाधान करने के संबंध में एक ज्ञापन कर्नाटक को दिया था। भ्रमण के दौरान धारी ग्रामवासियों द्वारा कर्नाटक को पानी की समस्या से अवगत कराया था। पूर्व में इन ग्रामसभाओं के लोगों के द्वारा अनेकों बार पेयजल की समस्या के निदान की मांग की जा रही थी। पूर्व दर्जा मंत्री के साथ जल संस्थान व जल निगम अल्मोड़ा के अधिकारियों को अपने गांव में पाकर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की‌। इसके साथ ही जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक एवं ग्रामवासियों के साथ प्रातः 7 बजे से 11:30 बजे तक अघार मटेला एवं धारी ग्राम का भ्रमण किया। तत्पश्चात् ग्रामवासियों के साथ विस्तृत वार्ता भी की गई। सभी की राय और सामंजस्य से उपरोक्त गांवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की योजना भी तैयार कर ली गई। ग्रामवासियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, पूर्व छात्र उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अघार मटेला के पूर्व सरपंच पूरन चंद कांडपाल, अम्बा दत्त, भैरव दत्त, भुवन चन्द्र, दयाकिशन त्रिपाठी, गौरव काण्डपाल सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकतंत्र सेनानियों को अब मिलेगा 20 हजार रुपये मानदेय
Next: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.