Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आकाशीय बिजली से एक मौत, तीन घायल
  • उत्तरकाशी

आकाशीय बिजली से एक मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
default featured image

उत्तरकाशी। पुरोला के कंडियाल गांव में खेत में धान की रोपाई कार्य में लगे चार व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें एक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल ने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रविवार को पुरोला के कंडियाल गांव निवासी निखिल पुत्र खुशपाल सिंह 17 वर्ष, अशोक पुत्र खुशपाल उम्र 14 वर्ष, पूर्व सैनिक चंद्र सिंह ज्याड़ा पुत्र जयपाल सिंह 58 वर्ष और अभिषेक पुत्र धीरपाल सिंह उम्र 20 वर्ष गांव के निकट मदनी नामे तोक में अपने खेतों में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली कड़की और कहर बनकर इनको अपनी चपेट में ले लिया। चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद सभी ग्रामीणों ने घायलों को अपने वाहनों से सीएचसी पुरोला अस्पताल पहुंया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही अभिषेक पुत्र धीरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल तीन लोगों में दो की हालात गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक सामान्य घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी आर्य ने बताया कि चारों घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पंहुचाया, जिसमें परीक्षण उपरांत एक 20 वर्षीय युवक अभिषेक मृत पाया गया। जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अशोक पुत्र खुशपाल सिंह को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की मजबूती के लिए पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक कर रहे जनसम्पर्क
Next: अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.