Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • युवक ने परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों को मारा, फिर गोली मारकर की खुदकुशी
  • उत्तर प्रदेश

युवक ने परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों को मारा, फिर गोली मारकर की खुदकुशी

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

मैनपुरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया।
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी शिववीर ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल, मैनपुरी में भर्ती कराया गया है एवं शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कुमार ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक किशनी, फील्ड इकाई, श्वान दल और अन्य मौजूद हैं। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर, करहल एवं एसपी मौजूद हैं। एसपी के मुताबिक, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। हालांकि अभी पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोना चमकाने के नाम पर तीन तोला सोना ले उड़े टप्पेबाज
Next: भारत के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा निर्विवाद, जबकि राहुल पहुंचाते हैं नुकसान: भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.