Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा शुरू
  • अल्मोड़ा

गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा शुरू

RNS INDIA NEWS 23/06/2023
alm 01 (1)

अल्मोड़ा। गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार चितई गोलज्यू मंदिर से प्रारम्भ हुई। यात्रा पेटशाल, बाड़ेछीना होते हुए दन्या को गई है। बाड़ेछीना, पनुवानौला में सभाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश को गुरिल्लों की उतनी ही आवश्यकता है जितनी 1963 में एसएसबी के गठन के समय थी, गुरिल्लों के पनुवानौला से संबंध को याद करते हुए संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा यहाँ एसएसबी का क्षेत्रीय संगठक का कार्यालय होता था, जिसके माध्यम से 1963 से लेकर 2000 तक हजारों स्थानीय युवाओं को गुरिल्ला प्रशिक्षण हेतु सराहन, ग्वालदम और पौड़ी भेजा गया। समय-समय पर हमें यहाँ अनेक पुनर्बोधात्मक प्रशिक्षण भी दिए गए। लेकिन गुरिल्लों की तरह ये कार्यालय भी वीरान हो गए हैं, उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जो आतंकवादी, अलगाववादी ताकतें फिर उभरने लगी हैं सरकार को इसकी जांच अवश्य करनी चाहिए कि कहीं गुरिल्ला सुरक्षा प्रणाली खत्म करने से तो ये समस्या पैदा नहीं हो रही है। जिस प्रकार सीमाओं से पलायन हुआ है, सीमावर्ती इलाके जनशून्य हो रहे ये हैं, बड़े खतरे का संकेत है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने गुरिल्लों को उनके गांवों में ही रोजगार देकर सरकार सीमाओं से पलायन रोक सकती है। यात्रा में आज केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, विजय जोशी, बसंत लाल, शेर सिंह, बिशन सिंह नेगी, रामपाल, के डी पांडे, नवीन कुमार, भूपाल सिंह, गोपाल राम, राजन राम आदि सम्मिलित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन न मिलने से लटका काशीपुर में नए बिजलीघरों का काम
Next: कमीशन के चक्कर में गंवाए डेढ़ लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.