Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ मामले में सरकार भ्रमित, हाईकोर्ट जज की निगरानी में हो जांच
  • देहरादून

केदारनाथ मामले में सरकार भ्रमित, हाईकोर्ट जज की निगरानी में हो जांच

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
rns featured image new

देहरादून। केदारनाथ धाम में गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित करने के स्थान पर पीतल लगाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एश्लेहॉल चौक पहुंचे और प्रदर्शनक किया। गोगी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व का ढोल पीटती है और हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का प्रचार किया गया। अब पता चला है कि पीतल का काम किया गया है। पुरोहितों ने गर्भगृह के पौराणिक स्वरूप से छेड़छाड़ का विरोध भी किया था। फिर भी भाजपा नेताओं ने जोरशोर से इसे अपने पक्ष में भुनाया। अब कुछ पुरोहितों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा गया कि गर्भगृह में सोने की बताई गई परत का रंग फीका हो रखा है। गोगी ने आरोप लगाया कि अब इसके ऊपर सोने की पॉलिश करवा रहे हैं। वहां कैमिकल का भी प्रयोग हो रहा था। पर्यटन मंत्री के खुद मामले की जांच की मांग करने से स्पष्ट है कि सोना लगाने के नाम पर गड़बड़ी की गई। कांग्रेस ने इसकी जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में करने की मांग की। साथ ही इसे टैक्स चोरी से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूंका। साथ ही कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस प्रकरण का विरोध करेगी। मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, सत्या पोखरियाल, राव नसीम, ललित बद्री, मुनिक अहमद, पूनम खंडारी, अभिषेक तिवारी, संजय भारती, आलोक मेहता, भूपेंद्र नेगी, सईद अहमद जामल, सूरज छेत्री, अरुण बलूनी, अर्जुन पासी, शकील मंसूरी, वीरेंद्र पंवार, गौरव वर्मा, अनुराधा तिवारी, मुस्तकीम सिद्दीकी, दीपांशु सलूजा, यूसुफ मालिक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून पुस्तकालय में माउंटेन फिल्म फेस्टीवल का आयोजन
Next: पिन रिसेट करने का झांसा दे ट्रांसफर कर लिए 91 हजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.