Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे बरेली के 02 तस्कर गिरफ्तार, 5.92 लाख की स्मैक बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे बरेली के 02 तस्कर गिरफ्तार, 5.92 लाख की स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
alm 01 (1)

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 5.92 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार 20 जून की रात्रि में चेकिंग के दौरान सिकुड़ा बैंड एनटीडी तिराहे के पास मोटरसाइकिल संख्या यूपी25डीक्यू -2085 में सवार अभियुक्त सुरेश पाल(36 वर्ष) के कब्जे से 13.20 ग्राम व अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार(38 वर्ष) के कब्जे से 46 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उनका उद्देश्य बरेली, उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था। दोनों अभियुक्त बरेली के रहने वाले हैं। बरामद स्मैक की कीमत पाँच लाख, बानवे हजार रूपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला, भूपेन्द्र पाल, मनमोहन सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल राकेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: केदारनाथ धाम में हर घर आंगन योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित
Next: युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.