Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं बेचने का आरोप
  • बागेश्वर

जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं बेचने का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
rns featured image new

बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं बेची जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने डीएम से की है। डीएम को दिए ज्ञापन में लिखा है कि चिकित्सालय के जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाइयां नहीं हैं तथा नियम विरुद्ध ब्रांडेड दवाएं बेची जा रहीं हैं। उन्होंने केंद्र के निरीक्षण की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि जन औषधि केंद्र बैजनाथ में सस्ती दवाओं का अभाव बना हुआ है। कुछ दवाएं रखी हैं, जिनको चिकित्सक नहीं लिखते हैं। इसके साथ ही ब्रांडेड कंपनी की दवाएं प्रिंट रेट पर ही बेची जा रही हैं। कभी-कभार तो यहां सर्जिकल आइटम को अधिक कीमत में भी बेचा जा रहा हैं। दवाओं का बिल नहीं दिया जाता है। इससे प्रदेश सरकार समेत प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों इस संबंध में शिकायत की गई परंतु प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जनता को ब्रांडेड दवाइयों को ही जन औषधि की दवाएं बताकर बेचा जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में औचक निरीक्षण करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में कविता देवी, पुष्पा देवी, मंजू बोरा, पार्वती देवी, तारा देवी आदि शामिल हैं। इधर, एडवोकेट डीके जोशी ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए शिकायत विजिलेंस में किए जाने की मांग की है। कहा कि यदि शीघ्र प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चेता नहीं तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर सीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवा की बिक्री होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराई वैन, महिला घायल
Next: केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोने के तांबे में बदलने की एक्सपर्ट करे जांच

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.