Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना की मार से रानीखेत, हरिद्वार और रामनगर में बिगड़े हालात
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

कोरोना की मार से रानीखेत, हरिद्वार और रामनगर में बिगड़े हालात

RNS INDIA NEWS 26/07/2020
FB_IMG_1595769423671_compress82

उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रामनगर के मुख्य बाजार के ज्वाला लाइन में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग और एसडीएम ने ज्वाला लाइन को सील कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके एलावा गुलरघट्ठी में भी एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाये जाने के बाद क्षेत्र को सील कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में प्रशासन और चिकित्सकों की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। इस क्षेत्र में जितने भी व्यापारी या कर्मचारी दुकान चला रहे हैं, उनके नाम भी लिखे जा रहे हैं ताकि ग्राहकों से सीधा संपर्क होने के कारण उन लोगों का आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट कराया जा सके।

हरिद्वार जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब यहां पर आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग के साथ-साथ एंटीजन टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि यहां पर दो ट्रूनेट मशीनें भी लगाई गई है ताकि कोरोना संक्रमण वाले व्यक्ति का जल्द से जल्द पता लगाकर उनका इलाज किया जा सके।


उधर, पर्यटन नगरी रानीखेत छावनी क्षेत्र के व्यापारियों से नगर व्यापार मण्डल ने आगामी रविवार और सोमवार को बाजार बंद करने का आह्वान किया है। इस संबंध में व्यापार मण्डल ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है।
शनिवार रात जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 244 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 961 हो गई, इनमें से 3 हजार 495 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 2 हजार 365 एक्टिव केस हैं। अब तक 63 लोगों की मृत्यु हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद), रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के विषय में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रस्ताव पर सहमति

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.