Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऐतिहासिक होगा उत्तराखंड के हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ : विशाल शर्मा
  • देहरादून

ऐतिहासिक होगा उत्तराखंड के हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ : विशाल शर्मा

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज की राजधानी “हरिद्वार” में आगामी 24 सितंबर को होने वाले विशाल ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारी को लेकर विचार विमर्श हेतु उत्तराखंड के दो दर्जन से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उक्त ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को जोरदार ढंग से मनाने पर भावी रूपरेखा तय की। उक्त सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर विचार मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री गंगा सभा, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि हाल ही में हरियाणा, राजस्थान, मप्र , उप्र में जहां जहां बड़े स्तर पर कामयाब ब्राह्मण सम्मेलन हुए उनके आयोजको से संपर्क कर उनके अनुभव का मार्गदर्शन लेना होगा। जिस क्षेत्र में ब्राह्मण अधिक संख्या में हैं, उस क्षेत्र पर जनसंपर्क हेतु हमें ज्यादा फोकस करना चाहिए। व्यक्तिगत संपर्क पर हमें ज्यादा जोर देना होगा। विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व का निर्धारण करना होगा।
श्री गौतम जी ये भी सुझाव दिया कि जिस स्थल पर महाकुंभ का आयोजन निश्चित हो, उस स्थल पर भूमि पूजन, यज्ञ व धर्म ध्वजा की विधिविधान से स्थापना की जाए, इससे एक अच्छा संदेश जाएगा।
श्री परशुराम अखाड़ा के संयोजक  श्री अधीर कोशिक जी कहा कि कुछ ब्राह्मणों द्वारा नेताओं के तलवे चाटने शुरू करने के कारण ब्राह्मणों का पतन हुआ। हमें  भगवान श्री परशुराम जी को गुरु आदर्श मान कर वीडियो जारी करनी चाहिए। सम्मेलन में हमें संख्या बल पर ध्यान देना चाहिए।
ब्राह्मण समाज महासंघ, के संरक्षक पवन कुमार शास्त्री जी ने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। ब्राह्मण संगठनों की सभी इकाइयों को साथ लेकर रणनीति बनानी होगी। ब्राह्मणों की एकजुटता का संदेश सभी पार्टियों ने नेताओं तक जाना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार डा. वी डी शर्मा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकजुट करना समय की जरूरत है। अपने अधिकारों के लिए संख्याबल का प्रदर्शन आवश्यक है।
इनके अतिरिक्त सर्वश्री हेम भट्ट, सोम दत्त शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, भारती शर्मा, अर्जुन प्रसाद सुरेश चंद्र शर्मा, विजय जोशी, राजेश शर्मा, जीबी पांडेय आदि ने विचार रखे।
बैठक का संचालन उत्तराखंड ब्राह्मण फेडरेशन के संयोजक श्री विशाल शर्मा  ने किया। प्रदेश संयोजक प्रदेश स्योजक विशाल शर्मा ने बताया की पहली बार उत्तराखण्ड में लाखो की सख्या में ब्राह्मण भाग लेंगे।
इस अवसर पर सर्वश्री बालकृष्ण शास्त्री, राकेश जोशी, ऋषि शर्मा, संदीप शर्मा, सूर्य प्रकाश भट्ट, नवीन नैथानी, हर्ष निधि शर्मा एडवोकेट आदि मुख्य  रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण
Next: उत्तराखंड में तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.