Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और मानसून सीजन के मद्देनजर उत्तराखंड में कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस अवधि में यदि कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल की तो उनके खिलाफ एस्मा के तहत कारवाई की जा सकती है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगोली ने यह आदेश किए हैं। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन और पेयजल तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारी संगठन ने विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने इसके मद्देनजर कर्मचारियों की हड़तालों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। दरअसल, स्कूलों की छुट्टियां होने से चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है। लगभग 25 लाख यात्री अब तक चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कुछ ही दिनों के भीतर राज्य में मानसून आने की संभावना है और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। यात्रा और आपदा के दौरान कोई खलल न पड़े इस वजह से सरकार ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया।
बगोली ने कहा कि प्रदेश में लोकहित में यह कदम उठाया है और राज्य में आवश्यक सेवाओं का अनुश्रवण अधिनियम 1966 की धारा 03 की उपधारा (1) को छह माह के लिए प्रभावी कर दिया है। इस अवधि में कर्मचारी यदि हड़ताल करते हैं तो उनके खिलाफ एस्मा के तहत एक्शन लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक होगा उत्तराखंड के हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ : विशाल शर्मा
Next: शिक्षा मंत्री से निजी स्कूलों की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.