Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मीडिया का गला घोटने पर उतारू: बंशीधर भगत
  • देहरादून

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मीडिया का गला घोटने पर उतारू: बंशीधर भगत

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक चैनल के मुख्य संपादक अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर प्रहार बताया और कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने तानाशाही रवैये के कारण मीडिया का गला घोटने पर उतारू हैं। भाजपा इसकी निंदा करती है और इसके विरोध में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन आदि किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने रिपब्लिक चैनल के मुख्य संपादक अर्णव गोस्वामी के खिलाफ दर्ज पुराने बंद किए जा चुके मामले पर गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि तानाशाही प्रवृत्ति की कांग्रेस और उसके सहयोगी सच को न तो सुन पाते हैं न पचा पाते है। इसके विपरीत वे सच को दबाने के लिए हर हथकंडा अपनाते हैं। श्री गोस्वामी की गिरफ्तारी इसलिए नहीं की गई कि 2 वर्ष पूर्व उनके विरुद्ध की गई शिकायत जो आधारहीन पाए जाने बंद कर दी गई थी पर अब उससे जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं बल्कि इसका मुख्य कारण श्री गोस्वामी द्वारा महाराष्ट्र सरकार जिसमें कांग्रेस भी शामिल है के बारे में तथ्यों को बेनकाब किया जाना है। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता इन बातों को स्वीकार नहीं करते और वह मीडिया की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। श्री भगत ने कहा कि अर्णव गोस्वामी को जिस प्रकार उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने के अलावा घर के बुजुर्गों व अन्य सदस्यों को अपमानित व प्रताडि़त किया गया वह तानाशाही का ही एक उदाहरण है। इसके अलावा अब अर्णव और उनके परिवारजनों के खिलाफ एक महिला पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करने का जो मामला दर्ज किया गया है, वह एक बड़ी साजिश का नतीजा है। यह घटनाक्रम आपातकाल की याद दिलाता है जब इंदिरा गांधी ने अपने कुर्सी को बचाने के लिए प्रेस की आजादी को छीन लिया था। उन्होंने कहा कि न तो श्रीमती गांधी का दौर अधिक चला और न महाराष्ट्र में कांग्रेस व उसके दलों का दौर अधिक चलेगा, किंतु इससे एक बार फिर कांग्रेस व उसके सहयोगी बेनकाब हुए हैं। श्री भगत ने कहा कि हम इस सारे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसके विरोध में करने पूरे प्रदेश में सभी जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध रही है और रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का टारेगट दिसम्बर तक पूर्ण करें: सीएम
Next: नशा छुड़ाने के नाम पर कारोबार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.