Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अधिनियम लागू होने से रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों के पेंशन पर संकट
  • देहरादून

अधिनियम लागू होने से रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों के पेंशन पर संकट

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम लागू होने के बाद लोनिवि और सिंचाई विभाग के रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों के समक्ष पेंशन का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने मुख्य सचिव डा. एसएस संधु से इसका समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी। राज्य सरकार ने आठ मई, 23 से इस अधिनियम को लागू कर दिया है। खास बात यह है कि इसे एक अप्रैल, 1961 से यह मान्य गया है। इससे उन वर्कचार्ज कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हुआ है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिटायर हुए। सितंबर, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने लोनिवि व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के वर्कचार्ज सेवा को पेंशन के लिए अर्हकारी माना था।
लोनिवि के कर्मचारी नेता बाबू खान ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा कि सरकार के एक्ट लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों के पेंशन के मामले विभिन्न कोषागारों में लंबित हैं। एक्ट लागू होने से इन कर्मचारियों के पेंशन पर फैसला नहीं हो पा रहा है।
उधर, निदेशक कोषागार पंकज तिवारी ने वित्त विभाग से इस पर मार्गदर्शन मांगा है। उनका कहना है कि जिन सेवारत अथवा रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों को उनकी वर्कचार्ज सेवाएं जोड़ने के बाद राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से वापस पुरानी पेंशन योजना में हस्तांतरित किया गया जा चुका है, उस पर क्या निर्णय लिया जाना है। उन्होंने इसी तरह उन वर्कचार्ज कर्मचारियों जिन्हें पूर्व में 10 वर्ष से से अधिक नियमित सेवा होने के कारण पेंशन जारी की जा चुकी थी परंतु बाद में वर्कचार्ज सेवा को जोड़ने के बाद उनकी पेंशन पुनरीक्षित की जा चुकी है, उन मामलों में अब क्या कार्यवाही की जानी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान योजना के तहत डॉक्टरों द्वारा की जा रही मनमानी पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन हुआ सख्त
Next: रूड़की के पूर्व दर्जाधारी मनोहर शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.