Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पेपरलीक घपलेबाजों ने करीबियों के नाम पर खनन और शराब कारोबार में लगाया है पैसा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पेपरलीक घपलेबाजों ने करीबियों के नाम पर खनन और शराब कारोबार में लगाया है पैसा

RNS INDIA NEWS 14/06/2023
rns featured image new

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक के घपलेबाजों पर ईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पेपरलीक से मिली रकम को खनन और शराब कारोबार में लगाकर काले धन से सफेद किया जा रहा था। बुधवार को देहरादून स्थित ईडी कार्यालय में मंगलवार को हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने मंगलवार को देहरादून के साथ ही रामनगर, काशीपुर, धामपुर में पेपरलीक के घपलेबाजों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी की ओर से इनकी संपत्ति को अटैच करने के लिए उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद बुधवार को सभी टीमें दून वापस लौट आई। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में भर्ती घपले के आरोपियों की संपत्तियों के साथ ही उनके करीबियों का ब्यौरा जुटाया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अपने करीबियों के नाम पर खनन और शराब के धंधे में भी पैसा लगाया हुआ था। आरोपियों के बैंक खातों के पांच साल का रिकार्ड की भी जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि बड़े पैमाने पर एक ही रकम एक-खाते से दूसरे खाते में नियमित अंतराल पर ट्रांसफर की जा रही थी। बुधवार को दून लौटी टीमों ने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई का ब्यौरा दिया।

उत्तरकाशी से भी लौट आई टीम
ईडी ने हाकम देहरादून स्थित आवास के साथ ही उत्तरकाशी में भी संपत्ति का मूल्यांकन किया है। उत्तरकाशी से ईडी की टीम बुधवार दोपहर में देहरादून लौटी है। हाकम की वहां स्थित 5.83 करोड़ की संपत्ति को एसटीएफ पहले ही अटैच कर चुकी है, जबकि बाकी संपत्ति का ब्यौरा जुटाकर ईडी उसे भी अटैच करने की कार्रवाई कर रही है। हाकम और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर उत्तरकाशी के अलावा देहरादून समेत अन्य स्थानों पर भी जमीने होने की जानकारी मिली है।

जमीन, मकान के दस्तावेज जुटाए
घपलेबाजों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए ईडी की ओर से अलग-अलग रजिस्ट्री कार्यालय से भी संपर्क किया है। मंगलवार के छापे के बाद संबंधित रजिस्ट्री कार्यालय से आरोपियों की संपत्ति के दस्तावेज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आयकर विभाग से भी ली जा रही मदद
ईडी सूत्रों के मुताबिक संपत्ति के मूल्यांकन में आयकर विभाग की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों की ओर से भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न का मिलान उनके बैंक खातों के लेन-देन और इस अवधि में अर्जित की गई संपत्ति के साथ किया जा रहा है। इसमें ईडी को आरोपियों की बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक संग दो सगे भाई गिरफ्तार
Next: गोल्डन कार्ड के नाम पर की कटौती हो वापस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.