Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर बैठे कमाई का लालच देकर छात्र से 1.70 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

घर बैठे कमाई का लालच देकर छात्र से 1.70 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठगों ने छात्र को घर बैठे कमाई का लालच देकर 1. 50 लाख रुपये ठग लिए। छात्र ने घरवालों और दोस्तों से मांगकर ऑनलाइन निवेश किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आयुष निवासी गाजियाबाद ने तहरीर में बताया कि वो क्लेमनटाउन के एक शिक्षण संस्थान से एमबीए कर रहे हैं। पांच जून को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कंपनी की एचआर का मैसेज आया था। जिसमें जॉब के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया। आयुष ने कंपनी में बात की तो उन्होंने बताया कि शुरुआत में आप को पांच टास्क पूरे करने होंगे। पहले टास्क में यूट्यूब के वीडियो देखकर कंपनी को स्क्रीन शॉट भेजना था। जिसकी एवज में आयुष को 50 रुपये प्रति स्क्रीन शॉट प्राप्त हुए। बाद में कंपनी की ओर से बताए गए प्लेट फॉर्म पर निवेश करने का टास्क दिया गया। बताया गया कि निवेश की गई रकम, लाभ के साथ वापस खाते में प्राप्त हो जाएगी। आयुष ने शुरुआत में एक हजार रुपये लगाए, जो 10 मिनट के अंदर यूपीआई से उसके खाते में आ गए। इसके बाद कंपनी ने तीन हजार रुपये का निवेश कराया। बताया गया कि तीन हजार रुपये निकालने के लिए 20 हजार रुपये और इनवेस्ट करने होंगे। कंपनी ने इसके बाद रुपये प्राप्त करने के लिए 1.50 लाख रुपये और इनवेस्ट करने के दबाव बनाया। आयुष ने दोस्तों से उधार मांगकर ये रकम भी इनवेस्ट कर दी। इसके बाद जब कंपनी ने तीन लाख रुपये और इनवेस्ट करने के लिए कहा तो आयुष को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि
Next: चरस तस्करी के दोषियों को 12 साल की सजा और एक लाख अर्थदंड

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.