Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। लैंगिक अपराध के आरोपी की जमानत अर्जी न्यायालय द्वारा ख़ारिज की गई। लैंगिक अपराध के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में अभियुक्त अजय रावत पुत्र स्व0 सोबन सिंह रावत निवासी ग्राम टटलगाँव चौखुटिया जिला अल्मोड़ा द्वारा पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत हेतु जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की गयी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय को बताया कि वादी मुकदमा द्वारा थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा में अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले जाने की तहरीर दी थी तथा पीड़िता को पुलिस टीम द्वारा 26 मई 2023 को नजफगढ़ दिल्ली से अभियुक्त अजय रावत के साथ बरामद किया गया। पीड़िता की बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अभियुक्त के विरूद्ध थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने कहा अभियुक्त द्वारा पीड़िता के नाबालिग होने का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गए हैं। यदि अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह अभियोजन के गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर प्रभावित कर सकता है। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों को सुनकर अभियुक्त की जमानत प्रार्थना पत्र मंगलवार 13 जून को खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवेंद्र यादव के खिलाफ कांग्रेस नेता और विधायकों की नाराजगी बढ़ी
Next: रेस्टोरेन्ट से अवैध देसी शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.